उत्तराखंडखेल

रोल बॉल में चमके आदर्श और कीर्ति, बने टॉप स्कोरर

देहरादून में तीसरी राज्य स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप सम्पन्न

देहरादून स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में 30–31 अगस्त को उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन द्वारा तीसरी राज्य स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश की कई अकादमियों व जिला टीमों ने भाग लिया। संचालन चित्रांजलि नेगी ने किया और रेफरी की जिम्मेदारी आर्यन भारद्वाज, अभिमन्यु प्रताप सिंह नेगी, वशिष्ट खत्री, शिवम भारद्वाज समेत अन्य एनआईएस कोचों ने निभाई।

अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने बताया कि इसी चैंपियनशिप से खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (आगरा, जम्मू व बेंगलुरु) के लिए होगा।

🏆 विजेता टीमें:

  • अंडर-11 (लड़के/लड़कियां): शकुन स्पोर्ट्स

  • अंडर-14 (लड़के): ग्रीनवुड हिल्स | (लड़कियां): दून क्लब

  • अंडर-17 (लड़के): जीडी गोयनका | (लड़कियां): हरिद्वार क्लब

🌟 व्यक्तिगत उपलब्धियाँ:

  • टॉप स्कोरर (लड़के): आदर्श बिष्ट

  • टॉप स्कोरर (लड़कियां): कीर्ति बंगवाल

Related Articles

Back to top button